खेरवाड़ा के बंजारिया ग्राम में अमृतम पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान फीता काटते उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत एवं अन्य अतिथि।   

खेरवाड़ा के बंजारिया ग्राम में बुधवार को आधुनिक पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का शुभारंभ हुआ। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने अमृतम पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों और व्यवसायियों को उच्च श्रेणी का शुद्ध पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर उपलब्ध होगा।

शुभारंभ समारोह में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि आधुनिक संयंत्र के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों और व्यवसायियों को शुद्ध पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। संयंत्र में सभी साइज में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर तैयार किया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि पूरा संयंत्र आधुनिक मानव रहित उपकरणों से संचालित होगा।

समारोह में क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, समाजसेवी पारस जैन और संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अमृतम पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र के निदेशक गजेंद्र अमृतलाल पचाल और सचिन पचाल ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर, उपरणा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में भाजपा नेता कालुराम मीणा, समाजसेवी बजरंग लाल अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसायी प्रेमचंद कलाल और लेमजी पांचाल सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी, व्यवसायी तथा नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गजेंद्र पांचाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Tags: