व्यापार सुरक्षा मंच में विजय कुमार गुप्ता बने राजस्थान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने गंगापुर सिटी के विजय कुमार गुप्ता को राजस्थान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। समाजसेवा और व्यापारी हितों के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए मिली नई जिम्मेदारी।
तस्वीर में विजय कुमार गुप्ता सफेद शर्ट पहने और हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए दिख रहे हैं।
भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने गंगापुर सिटी के विजय कुमार गुप्ता को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए जिम्मेदारी सौंपी।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि विजय कुमार गुप्ता की समाजसेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति समर्पण तथा व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने उम्मीद जताई कि विजय कुमार गुप्ता व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विजय कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। अग्रवाल समाज जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल, मनोहर गुप्ता पत्रकार, मदन मोहन गर्ग पत्रकार, थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन अध्यक्ष स्वदेशी जागरण मंच के महेश गुप्ता सर्वेयर, अग्रवाल समाज महिला जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, गोपाल गोशाला अध्यक्ष एवं मानव सेवा संस्थान के विजय गोयल सहित अन्य लोगों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विजय कुमार गुप्ता की नियुक्ति को लेकर गंगापुर सिटी के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह देखा गया। संगठन की ओर से उन्हें व्यापारी हितों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।