विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीतने वाले राहुल शर्मा का 3 अगस्त को गंगापुर सिटी में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन

सर्बिया में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले गंगापुर सिटी के राहुल शर्मा का 3 अगस्त को भव्य नागरिक अभिनंदन होगा। जानिए समारोह से जुड़ी पूरी जानकारी।

Update: 2026-08-01 12:44 GMT

तस्वीर में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक विजेता राहुल शर्मा अपना पदक दिखाते नजर आ रहे हैं।

सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप-2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश, राजस्थान और गंगापुर सिटी का नाम रोशन करने वाले नसिया कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा का 3 अगस्त को भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

राहुल शर्मा, गोपाल शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि को गंगापुर सिटी के इतिहास का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक बताया जा रहा है, जिससे शहर में उत्साह का माहौल है।

निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह सोमवार, 3 अगस्त को सायं 5 बजे ट्रक यूनियन स्थित रुक्मिणी पैलेस में आयोजित होगा।

उन्होंने गंगापुर सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, युवा साथियों, मातृशक्ति और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में उपस्थित होकर विश्व विजेता राहुल शर्मा का उत्साहवर्धन करने तथा इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का आह्वान किया। यह आयोजन विश्व स्तर पर मिली इस उपलब्धि के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News