सवाई माधोपुर में रविवार को चार घंटे बंद रहेगी बिजली, कई फीडरों की आपूर्ति बाधित
सवाई माधोपुर में रविवार सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, कई 11 केवी फीडरों पर विद्युत व्यवधान रहेगा।
सवाई माधोपुर में रविवार को विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 220 केवी जीएसएस खेरदा पर 33 केवी भेरू गेट फीडर का खराब ब्रेकर बदलने के कार्य के चलते यह विद्युत व्यवधान रहेगा।
सवाई माधोपुर, 1 अगस्त। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधिक्षण अभियंता हंसराज मीणा ने बताया कि 220 केवी जीएसएस खेरदा पर 33 केवी भेरू गेट फीडर के खराब ब्रेकर को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण रविवार को प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान 33/11 केवी सबस्टेशन चकचैनपुरा, भेरू गेट, शेरपुर, श्यामपुरा, अजनोटी, सूरवाल, इटावा, श्योपुर एवं कुस्तला से निकलने वाले सभी ग्रामीण एवं शहरी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ब्रेकर बदलने के आवश्यक कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्धारित समय के बाद कार्य पूरा होने पर प्रभावित फीडरों से विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू की जाएगी।