सवाई माधोपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायत-निकाय चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन
सवाई माधोपुर में कांग्रेस की बैठक में पंचायत और निकाय चुनावों की रणनीति बनी, संगठन मजबूती और बूथ स्तर की तैयारियों पर चर्चा हुई।
तस्वीर में सवाई माधोपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान मंच पर संबोधित करतीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा मीणा और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, सवाई माधोपुर की ओर से आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और ठोस रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा नियुक्त प्रभारी गजराज खटाना और सह प्रभारी राहुल भाकर विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा धरातल पर संगठन को मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
पीसीसी प्रभारी गजराज खटाना ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, जिला अध्यक्ष इंदिरा मीणा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने और कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में कहा गया कि आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी तथा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रभारी गजराज खटाना, सह प्रभारी राहुल भाकर, जिला प्रमुख सुदामा मीणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा, सवाई माधोपुर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मीणा, सवाई माधोपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष फजरुद्दीन खान, लईक अहमद प्रदेश सचिव, NSUI जिला अध्यक्ष आसिफ खलीफा, महिला कांग्रेस, जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।