कोटा विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा टाइम टेबल, अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में तैयारियां शुरू
अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी में परीक्षा तैयारियां तेज, कोटा विश्वविद्यालय ने बीए-बीएससी सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया।
कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा बी.ए./बी.एससी. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा जून 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी की नियमित एवं स्वयंपाठी छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बी.ए., बी.एससी. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की विश्वविद्यालय परीक्षाएं 22 जुलाई से प्रारंभ होंगी। परीक्षा के लिए जारी टाइम टेबल को महाविद्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। छात्राएं अधिक जानकारी के लिए कोटा विश्वविद्यालय कोटा की वेबसाइट अथवा महाविद्यालय सूचना बोर्ड का अवलोकन कर सकती हैं।
अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की बी.ए./बी.एससी. पार्ट द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की नियमित छात्राओं की कोटा विश्वविद्यालय कोटा के पाठ्यक्रमानुसार मिड टर्म परीक्षा महाविद्यालय में 13 जुलाई से आयोजित की जाएगी। मिड टर्म परीक्षा का टाइम टेबल छात्राएं महाविद्यालय सूचना पट्ट से देख सकती हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा में छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
महाविद्यालय की ओर से छात्राओं को नियमित रूप से उपस्थित होकर कक्षाओं में भाग लेने के लिए कहा गया है। वहीं बी.ए. बी.एससी. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है।