गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस के अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार गोयल, नई कार्यकारिणी घोषित, सदस्यता अभियान भी शुरू

गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की बैठक में कृष्ण कुमार गोयल अध्यक्ष बने, नई कार्यकारिणी घोषित हुई और सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Update: 2026-07-10 13:03 GMT

गंगापुर सिटी में आयोजित गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की बैठक के दौरान उपस्थित जिला पदाधिकारी, नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, डीसीओ श्रीमती सिंधु कुमारी शर्मा और अन्य केमिस्ट सदस्य।

गंगापुर सिटी में 8 जुलाई को आयोजित गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की बैठक में संगठन को नई नेतृत्व टीम मिली। बैठक में गंगापुर क्षेत्र के केमिस्टों के साथ जिला सवाई माधोपुर केमिस्ट एलायंस के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर मेडिकल स्टोर) को गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिला केमिस्ट एलायंस के सचिव गिरीश चंद्र स्वर्णकार ने बताया कि राजस्थान केमिस्ट एलायंस के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष विनोद जैन की अनुशंसा पर कृष्ण कुमार गोयल को अध्यक्ष और राजेंद्र कुमार गुप्ता (बी.आर. मेडिकल) को संरक्षक नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ओम प्रकाश अग्रवाल (ओम मेडिकल) को सचिव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल (श्रीनाथ मेडिकल) को कोषाध्यक्ष, विजेंद्र सिरोहिया एवं नरेंद्र नरेश शर्मा (पिपलाई) को उपाध्यक्ष तथा अनिल कुमार गोयल (मारुति मेडिकल) को सह सचिव नियुक्त किया।

अपने प्रथम संबोधन में कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि वे सभी केमिस्टों को साथ लेकर उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सवाई माधोपुर की डीसीओ श्रीमती सिंधु कुमारी शर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने दवा व्यापार से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस का सदस्यता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जुगल चांडक, वेद प्रकाश गुप्ता, बालमुकुंद मंगल, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, संजय गोयल, मौसीफ खान, नावेद खान, पवन गुप्ता, सागर शर्मा, मनीष गुप्ता, लखनलाल गर्ग, शत्रुघ्न गुप्ता, लक्ष्मी चंद, मोहनलाल अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता सहित अनेक केमिस्ट सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन और सदस्यता अभियान शुरू करने के निर्णय के साथ बैठक का समापन हुआ।

Tags:    

Similar News