तस्वीर में रामशाला के भीतर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बैठे लोग और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेता नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी के निधन पर रामशाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विधायक रामकेश मीना, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि गोपाल शर्मा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नागेश राज लोढ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। उपस्थित लोगों ने कहा कि नागेश राज लोढ़ी का असमय निधन भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने एक समर्पित, कर्मठ एवं मजबूत कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी कमी सदैव महसूस होती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति नागेश राज लोढ़ी का समर्पण एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Tags: