सवाई माधोपुर में 315 बोर का अवैध हथकड़ पौना और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
सवाई माधोपुर के वजीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 315 बोर का अवैध देशी हथकड़ पौना और जिंदा कारतूस सहित युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।
सवाई माधोपुर के वजीरपुर थाना परिसर में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी और पुलिस टीम।
सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के अवैध देशी हथकड़ पौना और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर गंगापुर सिटी श्री राकेश राजौरा, वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी श्री गिर्राज मीणा तथा वजीरपुर थानाधिकारी श्री राजवीर सिंह के निकटतम सुपरविजन एवं निर्देशन में थाना वजीरपुर की टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल श्री संदीप (हेड कानि 394) को मुखबिर से सूचना मिली कि जौहरी पाल सेवा हार पर एक व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना पर श्री संदीप हेड कांस्टेबल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति पुलिस वाहन और पुलिस जाप्ता को देखकर तेज कदमों से भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखन बैरवा पुत्र भरतलाल, जाति बैरवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बैरवा बस्ती, छार्रा, थाना गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की आगे दाईं ओर ऑट में एक देशी हथकड़ पौना 315 बोर, बाईं जेब में एक 315 बोर का जिंदा कारतूस तथा दाहिनी जेब में ब्लैक कलर का नथिग कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाइल, जिस पर ब्लैक कवर लगा हुआ था, बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी से उक्त देशी हथकड़ पौना और कारतूस अपने कब्जे में रखने तथा लाने-ले जाने संबंधी लाइसेंस एवं अनुज्ञापत्र प्रस्तुत करने के बारे में पूछा, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र पेश नहीं कर सका। इसके बाद बिना लाइसेंस के देशी हथकड़ पौना 315 बोर और एक जिंदा कारतूस रखने का अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया तथा आरोपी लखन बैरवा को फर्द गिरफ्तारी के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने वापसी पर वजीरपुर थाने में प्रकरण संख्या 138/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच श्री प्रहलाद, सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। आरोपी को बंद हवालात में रखकर संतरी के सुपुर्द किया गया, जबकि जामा तलाशी में मिला मोबाइल एवं सीलबंद जब्त माल मालखाने में जमा कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी लखन बैरवा पुत्र भरतलाल, निवासी बैरवा बस्ती, छार्रा, थाना गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर के कब्जे से एक अवैध देशी हथकड़ पौना 315 बोर बरामद किया गया। इस कार्रवाई को वजीरपुर थानाधिकारी श्री राजवीर सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल श्री संदीप, कांस्टेबल श्री अनिल (1485), श्री महावीर (1513), श्री विष्णु (1514) तथा श्री वीरेन्द्र सिंह (583) की टीम ने अंजाम दिया। मामले में पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत अनुसंधान जारी है।