बामनवास में अवैध शराब की ब्रांच पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब जब्त

सवाई माधोपुर के बामनवास थाना क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रांच पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर देशी व अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा जब्त की। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Update: 2026-07-29 15:08 GMT

तस्वीर में बामनवास थाना पुलिस द्वारा बरामद की गई अवैध शराब और बीयर के कार्टन फर्श पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नावड किशनपुरा में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पर दबिश देकर प्रचुर मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस की भनक लगने पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर के आदेशानुसार श्री हिम्मत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली एवं श्री सीताराम मीना पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास के निकट सुपरवीजन में श्री हरिमन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बामनवास के नेतृत्व में ग्राम नावड किशनपुरा में अवैध शराब की ब्रांच पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 28.07.2026 को थानाधिकारी हरिमन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री गोपाल सिंह हैडकानि. 390 मय टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम नावड किशनपुरा में आरोपी नादान सिंह पुत्र सुरज मल निवासी नावड किशनपुरा के पुराने घर में संचालित अवैध शराब की ब्रांच पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 192 पव्वे अवैध देशी शराब, 38 बोतल वीयर, 26 वीयर कैन, 35 पब्बा अंग्रेजी शराब तथा 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर कब्जे पुलिस में ली। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी नादान सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एक्साईज एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना बामनवास की टीम में हरिमन मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बामनवास जिला सवाई माधोपुर, श्री गोपाल सिंह हैडकानि. 390, श्री मुकुट बिहारी कानि. 175, श्री दिलीप सिंह कानि. 1657 एवं श्री दामोदर कानि. चालक 601 शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार विशेष भूमिका हरिमन पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी बामनवास की रही, जिन्होंने मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध शराब की ब्रांच पर त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया।

Tags:    

Similar News