सवाई माधोपुर में स्मैक बेचते पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक, ₹4200 और मोबाइल किया जब्त

सवाई माधोपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 11 ग्राम स्मैक, ₹4200 नकद और मोबाइल जब्त किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Update: 2026-07-29 15:09 GMT

तस्वीर में बाएं से दाएं आरोपी आसिफ, कांस्टेबल विजेन्द्र (1651) और कांस्टेबल मनीष (1135) नजर आ रहे हैं।

सवाई माधोपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोतवाली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचते हुए पाए गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, नकद 4200 रुपये तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 266/26 में धारा 8/21 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

यह कार्रवाई सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन तथा श्री विजय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री राजेन्द्र मीना, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में की गई। श्री मदनलाल मीणा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आसिफ पुत्र बाबू खां, जाति मुसलमान, उम्र 27 वर्ष, निवासी आलनपुर, थाना कोतवाली, जिला सवाई माधोपुर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान भैरु दरवाजा के पास एचपी पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब में रखी पारदर्शी पॉलीथिन में मटमैले रंग का पाउडर जैसा पदार्थ मिला। पुलिस ने उसे देखकर, सूंघकर और परखकर अपने अनुभव के आधार पर मादक पदार्थ स्मैक होना पाया। आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने का कोई अनुज्ञापत्र नहीं होने पर पुलिस ने फर्द जब्ती के जरिए उसे जब्त कर लिया और आरोपी आसिफ पुत्र बाबू खां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ नकद 4200 रुपये तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 266/26 धारा 8/21 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया, जिसमें अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी मदनलाल मीणा, उपनिरीक्षक चन्द्रहुसैन, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल मनीष (1135), कांस्टेबल विजेन्द्र (1651), कांस्टेबल रुकमकेश (637) चालक, कांस्टेबल रामभजन (291) तथा कांस्टेबल हेमंत (1402) शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में कांस्टेबल मनीष (1135) एवं कांस्टेबल विजेन्द्र (1651) की मुख्य भूमिका रही। मामले में अनुसंधान जारी है।

Tags:    

Similar News