बौंली में अवैध बजरी परिवहन की रैकी करते 11 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की रैकी कर रहे 11 व्यक्तियों को पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया। शिशोलाव ढाबे पर हुई कार्रवाई में पुलिस टीम ने सभी को पकड़ा।
तस्वीर में सवाई माधोपुर के बौंली थाने में अवैध बजरी परिवहन की रैकी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 11 युवक पुलिस हिरासत में बैठे नजर आ रहे हैं।
पुलिस थाना बौंली ने अवैध बनास बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन कराने के लिए रैकी करने वाले 11 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी जिला सवाई माधोपुर के आदेशानुसार श्री हिम्मत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सवाई माधोपुर तथा श्री उमेश गुप्ता, वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अवैध बनास बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।
निर्देशों की पालना में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु०नि० मय जाप्ता द्वारा दिनांक 28/07/2026 को रात करीब 11 बजे गश्त के दौरान शिशोलाव में एक ढाबे पर कुछ लड़कों को बैठे देखा गया। पुलिस के अनुसार ये व्यक्ति अवैध बजरी की रैकी करने के लिए बैठे थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, जिन्हें हमराही जाप्ता की मदद से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजेश पुत्र भरतलाल मीना निवासी जयलालपुरा थाना बौंली सवाई माधोपुर, छोटु पुत्र प्रभात नायक निवासी गरडवासी थाना कोटखावदा, राजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल मीना निवासी जामडोली थाना बरोनी जिला टोंक, दिलखुश पुत्र भरतलाल मीना निवासी सिदडा थाना निवाई जिला टोंक, प्रेमराज पुत्र कानाराम गुर्जर निवासी गुडला नदी थाना बौंली, गजराज पुत्र बसना गुर्जर निवासी बपुई थाना मित्रपुरा, मुरारीलाल पुत्र कजोड़मल मीना निवासी जयलालपुरा थाना बौंली, रामसिंह पुत्र बीरबल मीना निवासी जामडोली थाना बरोनी जिला टोंक, राजेन्द्र पुत्र कैलाश मीना निवासी जयलालपुरा थाना बौंली, बहादुरसिंह पुत्र हसराज गुर्जर निवासी हिंदुपुरा थाना बौंली तथा बत्तीलाल पुत्र छोटुलाल गुर्जर निवासी गोलपुर थाना बौंली के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा देर रात अवैध बजरी की रैकी करने के संबंध में पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि वे ऐसे ही अवैध बजरी की रैकी करेंगे। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वे नहीं माने और अधिक आवेशित हो गए।
पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्तियों का कृत्य धारा 170 बीएनएसएस की नोहियत में आने पर मौके से अदम अदखाल गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में श्री जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु.नि. थानाधिकारी थाना बौंली, श्री लखनलाल हैड कानि0 1212, श्री अरुण कानि0 1625, श्री महेन्द्र कानि० 1394, श्री यतेन्द्र कानि० 1482 तथा श्री जनार्दन कानि0 750 शामिल रहे।
अवैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस थाना बौंली द्वारा की गई इस कार्रवाई में रैकी करने वाले 11 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।