राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग की ओर से विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सोमवार 28 सितंबर को सवाई माधोपुर जिले के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जहां आमजन को राजस्व सेवाओं के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि शिविरों के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

सवाई माधोपुर तहसील के गिरदावर सर्किलों में 28 सितंबर को सेलू सर्किल के सेलू, अजनोटी, जड़ावता एवं पढ़ाना तथा कुण्डेरा सर्किल के कुण्डेरा, मखौली, भदलाव, चकेरी, दोबड़ा कलां ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे। खिलचीपुर सर्किल में खिलचीपुर, शेरपुर, रांवल, छारोदा तथा श्यामपुरा सर्किल में श्यामपुरा, बाड़ोलास, ओलवाड़ा एवं एण्डा ग्राम पंचायतों के शिविर भी संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे।

खण्डार तहसील के डूंगरी सर्किल में 28 सितंबर को डूंगरी, नायपुर, भूरी पहाड़ी एवं खिदरपुर जादौन ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

चौथ का बरवाड़ा तहसील के शिवाड़ सर्किल में शिवाड़ एवं ईसरदा तथा सारसोप सर्किल में सारसोप, महापुरा एवं टापुर ग्राम पंचायत के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

गंगापुर सिटी तहसील के आईएलआर खूंटला सलोना सर्किल में खूंटला सलोना, अहमदपुर, आस्ट्रोली एवं बामनबड़ौदा तथा आईएलआर बाढ़कलां के समस्त पटवार मण्डल सर्किल में बाढ़कलां, हिंगोटिया, उमरी, हबीबपुर-मोतीपुर, बिदरखां एवं सलेमपुर ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे।

बामनवास तहसील के जाहिरा सर्किल में जाहिरा, टोडा, रानीला एवं टुन्डीला, सुकार सर्किल में सुकार, भांवरा, रिवाली एवं बिचपुरी तथा ककराला सर्किल में ककराला, भीटोली एवं मीना कोलेता ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

बौंली तहसील के बौंली सर्किल में लाखनपुर, बांसटोरड़ा, बड़ागांव सरवर तथा नगरपालिका बौंली के शिविर पंचायत समिति सभागार बौंली में आयोजित किए जाएंगे।

मित्रपुरा तहसील के मित्रपुरा सर्किल में मित्रपुरा, मोरण एवं बोरदा ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय बरनाला के बरनाला सर्किल में बरनाला, सुंदरी, सांचोली तथा बैराडा सर्किल में बैराडा, बिंजारी, सुमेल ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय वजीरपुर के रायपुर सर्किल में रायपुर, पावटा, मेडी, फुलवाडा तथा सेवा सर्किल में सेवा, श्यारोली ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय मलारना डूंगर के बिच्छीदौना सर्किल में बिच्छीदौना, दोनायचा, भूखा, कुण्डली नदी तथा मलारना डूंगर सर्किल में मलारना डूंगर, बहतेड़, करेल, फलसावटा ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है। इन शिविरों के जरिए जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय सेवाओं, राजस्व प्रकरणों और योजनाओं से जुड़ी जरूरतों के निस्तारण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

Tags: