गंगापुर सिटी: नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल का सी.पी. हॉस्पिटल में स्वागत
नगर परिषद के नए सभापति चुने जाने के बाद चिकित्सकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन कर शहर के विकास की शुभकामनाएं दीं।
सी.पी. हॉस्पिटल गंगापुर सिटी के बाहर खड़े नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार गोयल और अन्य सदस्य।
गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद पर निर्वाचित होने के बाद श्री कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ का सी.पी. हॉस्पिटल परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सी.पी. हॉस्पिटल के निदेशक श्री मोहित गुप्ता, डॉ. क्षितिज गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आकांक्षा गुप्ता ने सभापति कृष्ण कुमार गोयल का स्वागत करते हुए उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर पार्षद गिरधारी लाल ठेकेदार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी सभापति कृष्ण कुमार गोयल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सी.पी. हॉस्पिटल परिवार ने ईश्वर से कामना की कि सभापति कृष्ण कुमार गोयल के नेतृत्व में गंगापुर सिटी निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा शहर में जनहित के कार्यों को नई गति मिले।
सी.पी. हॉस्पिटल परिवार की ओर से सभापति कृष्ण कुमार गोयल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।