सवाई माधोपुर में हर मंगलवार थानों पर होगी जनसुनवाई, 11 से 2 बजे तक सुनेंगे समस्याएं
सवाई माधोपुर में हर मंगलवार थानों पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई होगी। पुलिस अधिकारी आमजन की शिकायतें सुनेंगे और कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध समेत मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सवाई माधोपुर जिले में आमजन की पुलिस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला पुलिस ने थानास्तर पर नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू की है। सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में जिले के प्रत्येक थाने पर प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक जनसुनवाई की जाएगी।
इस दौरान संबंधित थानाधिकारी थाने पर उपस्थित रहकर आमजन की पुलिस से संबंधित समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे। जिला सवाई माधोपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को पुलिस से संबंधित कोई आवश्यकता या शिकायत होने पर वह अपने-अपने थाने पर आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकता है।
जनसुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था, नशा उन्मूलन, सामाजिक सौहार्द और अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आमजन को पुलिस कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपायों और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करना, संवाद को मजबूत करना और जनता की भागीदारी से अपराधों की रोकथाम करना है। प्राप्त सुझावों के आधार पर पुलिस कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार भी किए जाएंगे। जिला पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो तथा गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत करें।
थाना स्तर पर जनसुनवाई के लिए थानाधिकारियों की सूची में थाना कोतवाली के श्री मदनलाल पु०नि०, मोबाइल नंबर 9414 650 890; थाना मानटाउन के श्री सुनील गुप्ता पु०नि०, मोबाइल नंबर 9950 064 842; थाना रवांजना डूंगर के श्री श्यामसुन्दर उ०नि०, मोबाइल नंबर 9929 712 557; थाना सूरवाल के श्री मुंशीलाल उ०नि०, मोबाइल नंबर 8875717171; महिला थाना की श्रीमती रूकमणी गुर्जर पु०नि०, मोबाइल नंबर 8005 984 634; थाना चौथ का बरवाडा के श्री अजीत कुमार पु०नि०, मोबाइल नंबर 9549 801 739; थाना मलारना डूंगर के श्री मांगेलाल पु०नि०, मोबाइल नंबर 9414 193 679; थाना बौली के श्री जीतेन्द्र सिह पु०नि०, मोबाइल नंबर 9950 900 004; थाना खण्डार के श्री लक्ष्मण सिंह पु०नि०, मोबाइल नंबर 9667 421 749; थाना बी कलां के श्री बनी सिह पु०नि०, मोबाइल नंबर 9571 558 427; थाना कुण्डेरा के श्री दिलीप वर्मा पु०नि०, मोबाइल नंबर 9829 022 815 और थाना मित्रपुरा के श्री कैलाश शर्मा पु०नि०, मोबाइल नंबर 9829 531 611 को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में थाना गंगापुर सिटी के श्री करण सिंह पु०नि०, मोबाइल नंबर 9680 674 145; थाना सदर गंगापुर की श्रीमती सुशीला मीणा पु०नि०, मोबाइल नंबर 9166 258349; उदेई मोड के श्री मदरूप सिह पु०नि०, मोबाइल नंबर 8875546977; पीलोटा के श्री सीताराम उ०नि०, मोबाइल नंबर 9414272389; वजीरपुर के श्री राजवीर सिंह उ०नि०, मोबाइल नंबर 7727847281; बामनवास के श्री हरिमन मीना पु०नि०, मोबाइल नंबर 7014 870 782; बाटोदा के श्री भोजाराम सिंह पु०नि०, मोबाइल नंबर 9571 241 617 तथा साईबर थाना के श्री जगदीश चन्द पुनि०, मोबाइल नंबर 9462358751 को जनसुनवाई के लिए नामित किया गया है।
थानास्तर पर प्रत्येक मंगलवार होने वाली यह जनसुनवाई आमजन को पुलिस से जुड़ी शिकायतें और सुझाव सीधे संबंधित थानाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर देगी, साथ ही शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पुलिस की पहल को आगे बढ़ाएगी।