साइबर ठगी में खाताधारक गिरफ्तार, मानटाउन पुलिस ने 2 माह से फरार आरोपी दबोचा
सवाई माधोपुर में मानटाउन पुलिस ने साइबर ठगों के सहयोगी खाताधारक को गिरफ्तार किया, आरोपी 2 माह से फरार चल रहा था।
तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति पुलिस हिरासत में खड़ा साइबर ठगी का आरोपी अरबी खान है।
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के सहयोगी खाताधारक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण संख्या 173/2026 में वांछित चल रहे आरोपी अरबी खान पुत्र श्री रज्जाक खान उम्र 18 साल 6 माह जाति गद्दी मुसलमान निवासी शेषा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को दिनांक 27.07.2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 2 माह से अधिक समय से फरार चल रहा था।
यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजयसिंह एवं श्री राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० मय टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अरबी खान के खिलाफ प्रकरण संख्या 173/2026 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 112(2), 61(2)(A) BNS एवं 66 डी आईटी एक्ट में कार्रवाई की गई है। उक्त प्रकरण में पुलिस पूर्व में विक्रम उर्फ खन्नू पुत्र टीकाराम उम्र 24 साल जाति मीना निवासी रॉवल थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी विक्रम के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ25 UA 5885 एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जप्त किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी अरबी खान पुत्र श्री रज्जाक खान ने अपना बैंक खाता साइबर ठग विक्रम उर्फ खन्नू पुत्र टीकाराम को उपलब्ध कराया था। इसके बदले वह कमीशन अथवा धनराशि प्राप्त करता था। साइबर ठगों द्वारा उसके बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि के संग्रहण एवं हस्तांतरण के लिए किया गया, जिसे पुलिस ने Mule Account के रूप में उपयोग किया जाना बताया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अरबी खान ने साइबर ठगी से अर्जित धन के लेन-देन में सहयोग किया। उसके बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की राशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
उक्त कार्रवाई में श्री हरिसिंह कानि 1133 की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि. थानाधिकारी थाना मानटाउन स०मा०, श्री दयाराम हैड़ कानि 325 थाना मानटाउन स०मा०, श्री हरिसिंह कानि 1133 थाना मानटाउन स०मा० एवं श्री अशोक कानि 1357 थाना मानटाउन स०मा० शामिल रहे।