पंचायत राज चुनाव 2026: सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष शुरू
जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 21 में शुरू हुए नियंत्रण कक्ष में तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सवाई माधोपुर, 8 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की व्यवस्थाओं और गतिविधियों पर निगरानी के लिए सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 21 में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है। इसके लिए 07462-220201 नंबर जारी किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए परियोजना निदेशक (आत्मा) अमर सिंह 9414665411 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह 9414646831 को सहायक प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन पारियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचोलास के व्याख्याता विनोद कुमार मीना 8209957369 को पारी प्रभारी तथा रा.उ.प्रा. विद्यालय पाडली के अध्यापक केशव शर्मा 8824813749 को नियुक्त किया गया है।
द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। इस पारी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप प्राचार्य लुकमान अहमद 9785620977 को पारी प्रभारी और रा.उ.मा. विद्यालय पचीपल्या के वरिष्ठ अध्यापक राकेश मेहरा 9828601390 को लगाया गया है।
तृतीय पारी रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक रहेगी। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसरा छारेटा के उप प्राचार्य इनानुद्दीन खां 9414723632 एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खण्डार के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश शर्मा 9460257404 को ड्यूटी दी गई है।
इसके अतिरिक्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचोलास के उप प्राचार्य रामदास मीना 9828957377 एवं नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक अशरफ खान 7891624450 को आरक्षित दल में रखा गया है। प्रत्येक पारी में तैनात कर्मचारी प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर प्रभारी अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पंचायत राज चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, जिससे चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।