सवाई माधोपुर, 8 अक्टूबर। 33 केवी सूरवाल लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 9 अक्टूबर 2026 को सवाई माधोपुर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दो घंटे बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एचटीएम), सवाई माधोपुर रमेश कसाना ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण 33/11 केवी जीएसएस अजनोटी एवं नींदड़दा से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम अजनोटी, जड़ावता, कोशाली, नींदड़दा, भैंसखेड़ा, सिनोली, मउ, सुनारी, मैनपुरा, बनास-पीएचईडी एवं शबरी फार्म हाउस, दुब्बी-बनास सहित संबंधित क्षेत्रों एवं आसपास के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि में 2 घण्टे के लिए प्रभावित रहेगी।

अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी। ऐसे में 9 अक्टूबर को निर्धारित समयावधि के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति रहेगी।

Tags: