नवीन कार्यकारिणी का गठन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी करौली शाखा में ऋद्धि चंद जैन अध्यक्ष नियुक्त
हिंडौन सिटी के मंडावरा रोड स्थित पैलेस में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला करौली शाखा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
हिंडौन सिटी के मंडावरा रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की साधारण सभा बैठक में मंच पर उपस्थित पदाधिकारी।
हिंडौन सिटी। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला करौली शाखा की साधारण सभा की बैठक मंडावरा रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में विगत वर्षों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही नए सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन और विभिन्न उप समितियों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन शर्मा ने की। अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। सोसायटी के पंकज जैन ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में ऋद्धि चंद जैन एडवोकेट को अध्यक्ष और मंगल सिंह धाकड़ एडवोकेट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्धमान जैन को कोषाध्यक्ष, महेश चंद जैन तहसीलदार को सचिव और महेंद्र जैन को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। भगवान सहाय को सहायक सचिव नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में कृष्णा जाटव, अर्जुन गेरा, बृजेन्द्र धाकड़, उमेश बेनीवाल, हेमंत जैन, हेमलता देवी, एडवोकेट अब्दुल मुगनी और डॉ. आनंद अग्रवाल को मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष द्वारा समिति के कार्यों के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। वित्त समिति में अर्जुन गेरा, आपदा प्रबंधन समिति में मुकेश जैन एवं निरंजन शर्मा, रक्तदान समिति में सुनील सिंघल, स्वास्थ्य सेवा कैंप समिति में डॉक्टर मनोज गर्ग, महिला उत्थान एवं विकास समिति में डॉक्टर हेमलता जी, जूनियर रेड क्रॉस समिति में गिरीश कुमार जैन सेवानिवृत्त अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा आम जन सेवा कार्य समिति, जिसमें रोटी बैंक, रैन बसेरा संचालन आदि कार्य शामिल हैं, में डॉक्टर आनंद अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुमार जैन ने किया। सचिव महोदय ने वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष महोदय ने आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
बैठक में इंद्रपाल सिंह धाकड़, देवेंद्र शर्मा, अशोक गर्ग, आदित्य जैन, मोहित मित्तल, वीरेंद्र जैन, राजकुमार, अजेंद्र सिंह, नरेश चंद जैन, गोपाल लाल जैन, विजय आर्य, मधु आर्य, मोहित जैन एवं अन्य सदस्यगण शामिल हुए। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।