मंगलवार को पचीपल्या और लोरवाड़ा में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सवाई माधोपुर के पचीपल्या और लोरवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार, 8 सितम्बर को 33 केवी लाइन के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सवाई माधोपुर, 7 सितम्बर। जयपुर डिस्कॉम द्वारा 33 केवी विद्युत लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण मंगलवार, 8 सितम्बर को पचीपल्या एवं लोरवाड़ा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर के सहायक अभियंता (एचटीएम) रमेश कसाना ने बताया कि 33 केवी लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य के दौरान इससे जुड़े 33/11 केवी सब-स्टेशन पचीपल्या एवं लोरवाड़ा से संबंधित उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पूर्व में ही निपटा लें और सहयोग प्रदान करें। अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।