तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित हॉल में व्याख्यान सुनते महाविद्यालय के विद्यार्थी।

गंगापुर सिटी। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने माय भारत खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकर अन्य छात्राओं को भी अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में विचार साझा करने तथा अपने विचारों से विकसित भारत की नई दिशा तय करने का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

छात्राएं इसके लिए माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रेफरल कोड 3QH30X3M का उपयोग करते हुए प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग ले सकती हैं। महाविद्यालय में इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय की बहुत सी छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता जगन्नाथ रैगर एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य और छात्राएं उपस्थित थीं। विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत छात्राओं की यह सहभागिता युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और उनके विचारों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Tags: