पोस्टर में बाएं से दाएं दिगंबर जैन मुनि आगम सागर, पुनीत सागर, धैर्य सागर और स्वागत सागर दिख रहे हैं।

रायपुर/जयपुर। छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन 2026 का आयोजन पहली बार रायपुर में किया जाएगा। श्री अग्रसेन धाम, जी.ई. रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़ में बुधवार 30 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में जैन धर्म आयतनों के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका पर देशभर के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, विद्वान और लेखक चिंतन एवं मंथन करेंगे।

सम्मेलन का आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री आगम सागर जी, मुनिश्री पुनीत सागर जी, ऐलक श्री धैर्य सागर जी एवं स्वागत सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य में जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। जैन पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन प्रकाश मोदी, निदेशक पारस चैनल एवं कार्य अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सकल जैन समाज के निर्देशन में आयोजित किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री विनोद जैन बड़जात्या हैं, जबकि प्रदीप कुमार जैन, संपादक दैनिक विश्व परिवार, सम्मेलन के संयोजक हैं।

जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया जयपुर एवं छत्तीसगढ़ जैन समाज के महासचिव संदीप लुहाडिया, सौरभ जैन गोलू अकलतरा, क्षितिज जैन बुंदेलखंड प्रभारी तथा सेठ भरत जैन पत्रकार घुआरा ने देश के वरिष्ठ संपादकों, पत्रकारों, मनीषियों और विद्वानों को सम्मेलन में आमंत्रित किया है।

राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य प्रदीप जैन रायपुर ने बताया कि इसमें देशभर से प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, संवाददाता, लेखक एवं मीडिया प्रतिनिधि सहभागी होंगे। सम्मेलन प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगा। 9:00 बजे पंजीयन, 10:15 बजे प्रथम सत्र, 1:30 बजे भोजन अवकाश तथा 2:30 से 5:00 बजे तक द्वितीय सत्र आयोजित होगा। इसके बाद परस्पर विचार-विमर्श, सम्मान एवं समापन समारोह सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

आयोजन समिति के संरक्षक श्री नरेंद्र जैन गुरु कृपा रायपुर ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से रायपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित होकर वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए जैन समाज और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के इस अभियान को मजबूती प्रदान करने का निवेदन किया है। सम्मेलन में देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों की सहभागिता के माध्यम से जैन धर्म आयतनों के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Tags: