सवाई माधोपुर में कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों और पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया।

सवाई माधोपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.455 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है। मामले में प्रकरण संख्या 362/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री नेहा अग्रवाल और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेंद्र मीना के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री मांगे लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जीणापुर अंडरपास के पास एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर दो व्यक्ति खड़े हैं। उनके पास गांजा होने की आशंका है और वे गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मुखबिर के बताए अनुसार मोटरसाइकिल और स्कूटी के पास दो व्यक्ति खड़े मिले। पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों सकपका गए, जिससे वे संदिग्ध प्रतीत हुए।

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में एक पन्नी के अंदर गांजा रखा हुआ मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 1.455 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से मिले दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 362/26 दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में हरकेश प्रजापत पुत्र श्री कैलाश प्रजापत, जाति कुम्हार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, आलनपुर, थाना कोतवाली, सवाई माधोपुर तथा दिलराज मिरोठा पुत्र श्री रामराज, जाति धोबी, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोगोर, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी श्री मांगे लाल, श्री चंद्रहुसैन उपनिरीक्षक (मुख्य भूमिका), श्री मनीष कांस्टेबल 1135, श्री धर्मेंद्र कांस्टेबल 87, श्री परितोष कांस्टेबल 1573 और श्री सुरज्ञान कांस्टेबल 51 शामिल रहे।

Tags: