सवाई माधोपुर में अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मानटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर से पकड़ा है। मामले में गिरफ्तार आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्रीमती नेहा अग्रवाल एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी थाना मानटाउन श्री सुनील कुमार गुप्ता पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में 11-12-2026 को श्री राजेश खन्ना सहायक उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम एवं श्री धीरेन्द्र कांस्टेबल-630 ने प्रकरण संख्या 317/2026, धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट 1957 में वांछित आरोपी अमरसिंह पुत्र शंकरलाल मीना, उम्र 31 साल, निवासी जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर, थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, घटना 17-09-2026 की है। सुबह 4:45 बजे सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल मय जाप्ता कांस्टेबल अमिताभ-1082 एवं सरकारी बोलेरो के चालक कमलेश कांस्टेबल-1186 के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम पचीपल्या रैगर बस्ती रोड पहुंची तो अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी।

पुलिस वाहन को देखकर ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने लाकर प्रकरण संख्या 317/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया।

प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अमरसिंह पुत्र शंकरलाल मीना, उम्र 31 साल, निवासी जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर, थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर को 11-12-2026 को टीम प्रभारी श्री राजेश खन्ना सहायक उपनिरीक्षक एवं श्री धीरेन्द्र कांस्टेबल-630 की टीम ने जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से मामले में गहनता से अनुसंधान कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता पुलिस निरीक्षक थाना मानटाउन, श्री राजेश खन्ना सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन तथा श्री धीरेन्द्र कांस्टेबल-630 थाना मानटाउन शामिल रहे।

Tags: