कोलाड़ा ग्राम पंचायत में दयाराम बैरवा ने संभाला सरपंच का पदभार, ग्रामीणों से की विकास में एकजुट होने की अपील
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दयाराम बैरवा ने कोलाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। बिना भेदभाव विकास करने का संकल्प लिया।
कोलाड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच दयाराम बैरवा पदभार ग्रहण करने के बाद नजर आ रहे हैं।
बौंली, बामनवास। कोलाड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच दयाराम बैरवा ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच दयाराम बैरवा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के गांव के हर वर्ग और प्रत्येक मोहल्ले का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी मतभेद भुलाकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान उप सरपंच अनिता मीणा, पूर्व सरपंच भंवर सिंह राजावत, दशरथ मीणा, सभी वार्ड पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण करने के साथ ही दयाराम बैरवा ने ग्राम पंचायत के समग्र विकास और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।