तस्वीर में दिख रहे अधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं।

सवाई माधोपुर में ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव गुरुवार, 3 सितम्बर को प्रातः 10 बजे बीड़ का टापरा, भगवतगढ़ में आयोजित होगा। जिला प्रशासन, वन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में वृहद पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

वन महोत्सव में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, ग्रामीण एवं वन प्रेमी पौधारोपण में सहभागिता करेंगे। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। साथ ही वन महोत्सव में सक्रिय सहभागिता कर ‘हरियालो राजस्थान’ को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की गई है।


Tags: