तस्वीर में सवाई माधोपुर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बैठे भाजपा पदाधिकारी।   

सवाई माधोपुर में पंचायतराज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा जिला सवाई माधोपुर के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों की समीक्षा कर आगामी योजना तय की गई तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर वार्डवार समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों से नगर निकाय चुनाव की तरह परिश्रम कर गांव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए कार्य करने को कहा।

बैठक में जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, पंडित लालचंद गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज और सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: