तस्वीर में हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य गंगापुर सिटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कृष्णकुमार गोयल का सम्मान करते हुए नजर आ रहे हैं.   

हिण्डौन सिटी। गंगापुर सिटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कृष्णकुमार गोयल का हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया। गोयल के सभापति निर्वाचित होने पर केमिस्ट समाज में खुशी का माहौल है।

इसी खुशी के अवसर पर हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य सोमवार को गंगापुर सिटी पहुंचे। उन्होंने कृष्णकुमार गोयल के निवास पर पहुंचकर सभापति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माला और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि कृष्णकुमार गोयल केमिस्ट समाज के साथी हैं और उनका नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभापति पद तक पहुंचना पूरे केमिस्ट समाज के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि केमिस्ट समाज से किसी साथी का सभापति पद तक पहुंचना समाज के लिए विशेष उपलब्धि है।

इस अवसर पर सदस्यों ने कृष्णकुमार गोयल के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि वे सभापति के रूप में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

सम्मान समारोह के दौरान हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव ब्रह्मदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, सदस्य मनीष कुमार गोयल, भूषण कटारा, बंटी जिंदल, विनोद गुप्ता एवं मोहन मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Tags: