गंगापुर सिटी वार्ड 35 में जीत के बाद पार्षद गिरधारी लाल गुप्ता का कॉलोनीवासियों ने किया सम्मान
गंगापुर सिटी के वार्ड नंबर 35 से जीत के बाद पार्षद गिरधारी लाल गुप्ता का कॉलोनीवासियों ने साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। गुप्ता ने घर-घर जाकर चुनावी सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।
तस्वीर में गंगापुर सिटी के वार्ड नंबर 35 से पार्षद गिरधारी लाल गुप्ता को कॉलोनीवासियों द्वारा साफा पहनाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित करते हुए देखा जा सकता है.
गंगापुर सिटी, मदन मोहन गर्ग। वार्ड नंबर 35 से जीत के उपलक्ष्य में कॉलोनीवासियों ने पार्षद गिरधारी लाल गुप्ता का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। सम्मान के लिए गुप्ता ने कॉलोनीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
गुप्ता ने कहा कि वार्डवासियों के प्यार, आशीर्वाद और विश्वास ने उनकी जीत को और भी खास बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत वार्डवासियों के स्नेह और विश्वास का परिणाम है। वे सदैव वार्डवासियों के हितों के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर गिरधारी लाल गुप्ता ने कॉलोनीवासियों के घर-घर जाकर सभी से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव में मिले सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
गुप्ता ने कहा कि वार्डवासियों का स्नेह एवं सहयोग इसी प्रकार हमेशा बना रहे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।