सवर्ण समाज ने नगर निकाय चुनाव के लिए पांच संयोजक नियुक्त किए, 28-29 अगस्त को आवेदन
गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव को लेकर सवर्ण समाज ने पांच संयोजक नियुक्त किए। 28-29 अगस्त को प्रत्याशियों के आवेदन जमा होंगे।
नगर निकाय चुनाव को लेकर सवर्ण समाज ने तैयारियां तेज करते हुए बुधवार रात 7:30 बजे चुनाव कार्यालय भगवती पैलेस में सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की। बैठक में नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया और गोविंद प्रसाद बरनाला, रविंद्र खंडेलवाल, कृष्ण कुमार उपाध्याय, चंद्र प्रकाश पाराशर एवं महेश पाल सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही सुविधा अनुसार कार्यकारिणी के विस्तार का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में सवर्ण समाज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी को सौंपी गई। वहीं वेद प्रकाश मंगल, कृष्णचंद पाल और करणी सेना के नीरज काड़ोलिया को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में यूजीसी कानून को लेकर राजनीतिक पार्टियों के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर कृपा शंकर उपाध्याय, राजेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, दीपक, कृष्ण शास्त्री, कुंदन अग्रवाल, प्रहलाद शर्मा, घनश्याम शर्मा, परमानंद एडवोकेट, खिरेन्द्र एडवोकेट, हरिकिशन भारद्वाज, लवली शर्मा, राधा मोहन अग्रवाल एवं विनोद गुप्ता ने विचार रखे। वक्ताओं ने नगर निकाय चुनाव में सवर्ण समाज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों की सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
संयोजक गोविंद प्रसाद बरनाला आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि सवर्ण समाज समर्थित प्रत्याशियों से आवेदन एवं बायोडाटा 28 एवं 29 अगस्त को चुनाव कार्यालय भगवती पैलेस में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक जमा किए जाएंगे। निर्धारित समय में आवेदन एवं बायोडाटा जमा कराने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में विष्णु शर्मा, अवधेश, कीर्ति कुमार, सुरेंद्र दीक्षित, सुनील जैमिनी, श्याम सेवा, सतनारायण शर्मा, महेश चंद्र, मुकेश व्यास, अवधेश सेवा, विकास अग्रवाल सहित सवर्ण समाज के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों के साथ नगर निकाय चुनाव में समाज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी तय की गई।