तस्वीर में राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर के हॉल के अंदर स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राएं और अधिकारी हाथ आगे बढ़ाकर मतदाता जागरूकता की शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।

राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए स्वयं मतदान करने के साथ अपने माता-पिता को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

स्वीप सहप्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन प्रकाश ने छात्राओं से मतदान अवश्य करने तथा अपने माता-पिता को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

इस अवसर पर सीएल शर्मा, जेटीए गंगापुर सिटी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान के माध्यम से ही अच्छे वार्ड मेंबर का चयन किया जा सकता है, जिससे नगर पालिका का विकास बेहतर तरीके से हो सके।

नगर पालिका वजीरपुर के कनिष्ठ अभियंता केशव मीना ने सभी से निर्भीक होकर मतदान करने तथा बिना किसी लोभ, लालच और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता की शपथ स्वीप सहप्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता ने दिलाई। इस अवसर पर पंकज मीना, विक्रम सिंह, हेमेंद्र, नरेंद्र गुप्ता, शुभम मित्तल, चेतराम प्रजापत सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक दायित्व निभाने का संदेश दिया गया।

Tags: