तस्वीर में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार उपाध्याय को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

गंगापुर सिटी। स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह में कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के वाहन चालक राजेन्द्र कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया। कानून व्यवस्था के दौरान 24×7 घंटे निष्ठापूर्वक और समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।

राजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कुशालीपुरा दर्रा, खण्डीप एवं कुसायं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था के दौरान 24×7 घंटे निष्ठापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कर्तव्यपरायणता और सेवाभाव को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, विधायक रामकेश मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, एसडीएम बृजेंद्र मीणा, तहसीलदार सुरेश बिश्नोई एवं विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजेन्द्र कुमार उपाध्याय का सम्मान कानून व्यवस्था के दौरान उनके निरंतर, समयबद्ध और निष्ठापूर्ण दायित्व निर्वहन के लिए किया गया।

Tags: