भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जयपुर के बलराम भवन में भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा, कर्तव्य और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया गया।
तस्वीर में जयपुर स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री डालचंद और अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग नजर आ रहे हैं।
जयपुर के बलराम भवन, वैशाली नगर स्थित भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय पर 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला संयोजिका मंजू दीक्षित एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एयर फोर्स वारन्ट अधिकारी श्री डालचंद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और पूरा कार्यालय देशभक्ति के गीतों एवं नारों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि माननीय डालचंद ने किसान संघ के कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और देश के प्रति अपने कर्तव्य की याद दिलाई। उन्होंने सभी देशवासियों एवं किसान कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की अनंत एवं असीम मंगलकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति दिलाते हुए कहा कि मां भारती के अनंत बेटे-बेटियों के शौर्यशाली बलिदान से अर्जित यह स्वाधीनता अपने 80वें वर्ष की यात्रा में प्रत्येक नागरिक के अंतःकरण में उत्तरदायित्व, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का अविचल दीप प्रज्वलित करती रहे। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता सतत् उन्नत, अक्षुण्ण और गौरवोन्मुख बनी रहे तथा ऐसी भावना हर भारतवासी के मन में सदैव अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने जगत जननी मां भारती से ऐसी भावना की प्रार्थना की।
महानगर अध्यक्ष माननीय प्रह्लाद चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से हम इस स्वतंत्रता को पूर्ण रूपेण जीवन में अनुभव कर पा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय डालचंद (सेवानिवृत्त एयरफोर्स वारन्ट अधिकारी), अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी, अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष छोगालाल लाल सैनी, कार्यालय प्रमुख करण सिंह, प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित, प्रांत संगठन मंत्री नीरज, एग्रो प्रमुख डॉ. प्रकाश, जयपुर महानगर अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, महानगर मंत्री त्रिलोक सिंह एवं मा. रमेश शर्मा, सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी सहित किसान संघ के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम पूर्णता की ओर अग्रसर हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र सेवा, कर्तव्य और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया गया।
वंदे मातरम्! जय हिंद! जय भारत!
राजीव दीक्षित
प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ, राजस्थान
9414044596