गंगापुर सिटी के नोबेल पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित पीस पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को सम्मानित करते सदस्य।

लायंस क्लब गंगापुर सिटी की ओर से नोबेल पब्लिक स्कूल, बालाजी चौक पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक रीना पालीवाल एवं माधवी गुप्ता के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘विविधता में एकता’ रखा गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट ने बताया कि इस थीम के माध्यम से बच्चों को कला के जरिए शांति, आपसी सद्भाव एवं सांस्कृतिक धरोहर को समझने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विषय को पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को लायंस क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता के आयोजन में लायंस क्लब का सहयोग किया।

लायंस क्लब सेवा सप्ताह के माध्यम से लगातार विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां कर रहा है। मीडिया प्रभारी विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग बि aar मेडिकल, रेखा Mahesh aradiya, ज्योति दीक्षित, रीना पालीवाल, माधवी गुप्ता एवं अध्यक्ष राजेंद्र एकाउंटेंट सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक भागीदारी के साथ शांति, आपसी सद्भाव और विविधता में एकता के संदेश को प्रमुखता मिली।

Tags: