पंचायती राज चुनाव: मतदान के दिन श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने निर्देश दिए कि वीबी-जी राम जी के श्रमिकों को बिना दिहाड़ी गंवाए वोट डालने का अवसर मिलेगा।
सवाई माधोपुर, 25 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव में मतदान के जरिए लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वीबी-जी राम जी में काम कर रहे श्रमिकों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान श्रमिकों को बिना काम किए भी उस दिन की मजदूरी मिलेगी।
आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच के पदों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 'ख' में प्रदत्त निर्देशों की पालना में श्रमिकों के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
आयुक्त ने सभी जिलों के जिला परिषद सीईओ को इस आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के तहत वीबी-जी राम जी में कार्यरत श्रमिक मतदान के दिन अपनी मजदूरी का नुकसान उठाए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।