नीमली खुर्द। अरावली पर्वतमाला में विराजमान श्री सीता माता जानकी मैया के विराट मेले में शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्र और जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर मेले का आनंद लिया।

कन्हैया पद दंगल प्रातः 10:15 बजे से शाम 05:00 बजे तक चला। इसमें पार्टी डेखवा, सवाई माधोपुर एवं बड़ बड़ा गांव लालसोट आदि पार्टियों के मेंडियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का सौजन्य ग्राम पंचायत जीनापुर के सरपंच राजेश मीना, जीनापुर की ओर से किया गया।

कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बेरवा, खंडार विधानसभा क्षेत्र विधायक एवं राजेश मीणा ग्राम पंचायत जीनापुर के सरपंच के साथ पूर्व टीकाराम मीणा, दशरथ सिंह मीणा, कन्हैया लाल सैनी, भारत लाल बाबूजी, राम सिंह मीणा आदि मौजूद रहे। अशोक बैरवा अपनी टीम के साथ सीता माता के विराट मेले में पहुंचे। सीता माता विकास समिति की ओर से सभी का माला एवं साफा पहनाकर तथा माता रानी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

सीता माता के दरबार में मेले के दौरान लाखों की संख्या में आसपास के क्षेत्र और जिले से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए गवर्नमेंट हॉस्पिटल से सीता माता तक जगह-जगह पर भक्तों की ओर से भंडारे लगाए गए।

मेले के अगले दिन सीता माता जानकी मैया के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 11:00 बजे से शाम तक रहेगा। इसी के साथ मेले का समापन भी होगा।

रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसका सौजन्य शंकर लाल मीणा, मथुरापुर (शिव शंकर नर्सरी) की ओर से किया जाएगा। विशाल भजन संध्या में धनराज मीणा एंड पार्टी बूंदी की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य गायक कलाकार धनराज मीना बूंदी, मुख्य छैला दिनेश छैला जयपुर तथा डांसर हिना भीलवाड़ा, नीतू कोटा और राधिका शर्मा जयपुर सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेले के दूसरे दिन हुए कन्हैया पद दंगल के बाद अब विशाल भंडारे और भजन संध्या के साथ आयोजन का समापन होगा।

Tags: