हिंडौन सिटी: उत्कर्ष विद्या निकेतन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 250 मरीजों की जांच
इटर्नल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को निःशुल्क सेवाएं और जांच सुविधा प्रदान की।
उत्कर्ष विद्या निकेतन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि एवं चिकित्सक।
उत्कर्ष विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाट की सराय, हिंडौन सिटी में इटर्नल हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 250 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा उनकी निःशुल्क जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन विद्यालय के व्यवस्थापक एवं पार्षद रमेश चंद्र अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर लाल मीना ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इटर्नल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोहन जी, डॉ. शिवराज नागर, डॉ. समाधान भारद्वाज सहित इटर्नल हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर कुलदीप ने प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान शिविर में पहुंचे लगभग 250 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण और निःशुल्क जांच की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी को स्मृति चिह्न देकर शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री दुष्यंत शर्मा तथा शुभम अरोड़ा रहे। कार्यक्रम में लाखन डागुर का विशेष सहयोग रहा।