गंगापुर सिटी के मंदिर में दशलक्षण पर्व के दौरान हाथ जोड़े बैठे जैन धर्मावलंबी।

गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन समाज की ओर से दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में तप-तपस्या और उपवास करने वाले समाज के महिला, पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चों का बहुमान किया गया। समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल ने बताया कि दशलक्षण पर्व के दौरान समाज के कई सदस्यों ने विभिन्न प्रकार की तपस्या और उपवास किए।

इस दौरान सौरभ गंगवाल ने 10 दिन के उपवास किए, जबकि मंजू जैन एवं रिया जैन ने 5 दिन के पंचमेरू के उपवास किए। इनके अलावा ममता जैन, धर्मेंद्र जैन, अनुष्का जैन, तनुष्का जैन, अभिलेखा जैन, सागर जैन, तन्मय जैन, ख्वाहिश जैन, वंशिका जैन, अनिकेत जैन, पुनीत काला, अराध्या पाटनी, रुचि सोनी, माही जैन, अलका जैन, माया जैन एवं बेबी गोधा ने तीन दिन के उपवास किए।

दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता लोकेश सोगानी ने बताया कि सभी तपस्वियों का दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन धर्मशाला में पारणा करवाया गया। इसके बाद दिगंबर जैन मंदिर में अनुमोदन एवं बहुमान (सम्मान) समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के पश्चात सभी तपस्वियों को बग्गी एवं खुली जीप में बैंड-बाजे और डीजे के साथ दिगंबर जैन मंदिर से रवाना किया गया। शोभायात्रा बालाजी चौक, चौपड़, खारी बाजार, जैन कटला होते हुए प्राइवेट स्टैंड पहुंची। यहां से समाज के सभी सदस्यों द्वारा तपस्वियों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया। दशलक्षण पर्व के दौरान तपस्या करने वाले समाजजनों के सम्मान और अभिनंदन के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Tags: