तस्वीर में नागाओं की छावनी स्थित बावड़ी हनुमान मंदिर का सजा हुआ मुख्य द्वार।

नागाओं की छावनी स्थित बावड़ी श्रीहनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 5 सितंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे से नंदोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

कॉलोनीवासी हनुमान सैनी ने बताया कि नंदोत्सव कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण रहेगा।

आयोजन के अंत में प्रसादी वितरण किया जाएगा। समस्त भक्तगण और कॉलोनीवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है।

Tags: