नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार, 4 सितंबर को शाम 4 बजे कलक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार होने वाले द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद संबंधित नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजकर स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।

साथ ही, संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को भी रेंडमाइजेशन के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए मतदान केन्द्रों को ईवीएम आवंटित की जाएंगी।

Tags: