बड़ी माला के साथ खड़े ग्रामीण और पंच मीनापाड़ा ग्राम पंचायत में कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान दिख रहे हैं।   

ग्राम पंचायत मीनापाड़ा में नवनियुक्त सरपंच श्रीमती संतोषी देवी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत सचिव अरविंद शर्मा, उपसरपंच श्रीमती शीला गुर्जर सहित पंचायत के समस्त पंच-पटेल और युवा साथी उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण समारोह में सरपंच पति हरिओम मीना, पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर (टोटोलाई), टाईगर युवा टीम विधानसभा गंगापुर सिटी के पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा, एलडीसी विश्राम मीना, वार्ड पंच महेन्द्र मीना, घीस्या प्रजापति, काडू बैरवा, धर्मपाल बैरवा, हरिमोहन माली, टीकाराम माली, रमेश नापित, लाला गुर्जर, विजय सिंह गुर्जर (टोटोलाई), मानसिंह, मोनू (टोटोलाई), मुरारीलाल गुर्जर जयसिंहपुरा, शिवसिंह जयसिंहपुरा, आशाराम मीना, सियाराम मीना, माधोलाल मीना, प्रेमराज मीना, रामदयाल मीना, बद्रीलाल मीना, केदार माली, बाबूलाल मीना, रत्तीराम मीना, रामरूप मीना, रामचरण फौजी, सीताराम मीना, कमल, कुंजबिहारी, कमलेश मीना, रामू मीना, भरतू, मुरारीलाल सैन, अध्यक्ष गोलू, अभिषेक, सौरभ, दिलखुश एवं धनपाल मीना, रामलखन बैरवा, बाबूलाल नापित, बिरजू नापित, दीलिप टोटोलाई, कमल माली, महेश सैनी, राजाराम प्रजापति, लाला प्रजापति, विमलेश बैरवा और शिवजी बैरवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सरपंच श्रीमती संतोषी देवी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही ग्राम पंचायत के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से मिलकर काम करने की बात कही।

नवनियुक्त सरपंच के कार्यभार संभालने के साथ ही ग्राम पंचायत मीनापाड़ा के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास की नई शुरुआत का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत का विकास, सभी का सम्मान और प्रत्येक गांववासी की आवाज को पहचान बनाने का संकल्प भी इस अवसर पर सामने आया।

Tags: