गंगापुर सिटी में विश्व विकलांग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निशक्तजन जागरण मंच ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर निशक्तजनों, भामाशाहों और सहयोगियों को आमंत्रित किया।

जिला अध्यक्ष अमजद खान के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से गंगापुर सिटी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने निशक्तजनों, भामाशाहों एवं सहयोगियों से मुलाकात कर उन्हें 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले विश्व विकलांग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यक्रम के आयोजन के लिए निशक्तजनों एवं भामाशाहों से सहयोग राशि भी एकत्रित की गई। जिला अध्यक्ष अमजद खान ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने, कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने और आयोजन में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अभियान में जगदीश, इंद्राज, योगेंद्र, नवल, विजेंद्र मीना, अब्दुल हफीज, गौरीशंकर सहित निशक्तजन जागरण मंच के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंच की ओर से चलाया गया यह जनसंपर्क अभियान 3 दिसंबर को होने वाले विश्व विकलांग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

Tags: