लायंस क्लब दिशा गंगापुर सिटी के सदस्यों द्वारा उदेई मोड़ पर सेवा सप्ताह के तहत जरूरतमंदों और राहगीरों को खिचड़ी वितरित की जा रही है।   

गंगापुर सिटी। लायन इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब दिशा गंगापुर सिटी ने लगातार दो दिनों तक सेवा गतिविधियां आयोजित कर गौसेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। क्लब सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया और जरूरतमंद लोगों व राहगीरों को खिचड़ी वितरित की।

क्लब अध्यक्ष लायन दिवाकर शर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को दशहरा मैदान स्थित गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8:30 बजे क्लब सदस्य गौशाला पहुंचे और गायों को चारा खिलाकर सेवा की। कार्यक्रम लायन सौरभ जैन, लायन सोमदत्त शर्मा एवं लायन प्रदीप गौतम के सहयोग से आयोजित किया गया।

सचिव लायन मनीष जैन ने बताया कि 5 अक्टूबर को उदेई मोड़ पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कपिल गौतम के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों एवं राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाना, गौसेवा तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में सेवा गतिविधियां क्लब की प्राथमिकता हैं। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में जीवदया, मानवता और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रमों में आनंद पैंगोरिया, लोकेश सोगानी, आलोक अग्रवाल, अरविंद शर्मा, अरुण गुप्ता, दिलीप सिंह, रविंद्र, अनुराग शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई। लायन इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित इन गतिविधियों में गौसेवा के साथ जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Tags: