दिख रही स्वयंसेविकाएं और स्टाफ सदस्य महाविद्यालय परिसर में एनएसएस शिविर के बैनर के साथ खड़े हैं।

हिण्डौन सिटी। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वच्छता अभियान के साथ निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम अधिकारी अपर्णा कटियार एवं सूरजमल गुर्जर ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्री अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैतवाल, उपाध्यक्ष दीनदयाल सिंघल, महाविद्यालय सचिव सुरेश चंद गोयल, श्री अग्रसेन टीटी कॉलेज के सचिव मोहित मित्तल, श्री अग्रसेन बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सचिव ज्योति कंबलवाल तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर के पहले चरण में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं ने भाग लेकर परिसर की स्वच्छता में योगदान दिया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद छात्राओं के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के उद्देश्य से निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

निबंध प्रतियोगिता में 15 स्वयंसेविकाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में 22 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया और मानवी गुप्ता प्रथम रहीं। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय के सदस्यों और स्वयंसेविकाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के विवेक चौधरी, उमाशंकर शर्मा, प्रेम प्रकाश कोली, प्रवीण मुद्गल, पंकज अवस्थी, विकास हरसाना, सुभाष शर्मा, दिग्नेश राजपूत, रेखा जैन, समरीन अहमद, तेजस्विता दत्तात्रेय एवं लाहेबा अहमद सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags: