108 मीटर लंबे लहरिए के साथ निकली माता इंदरगढ़ की शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
माता इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के जागरण में 108 मीटर लंबा लहरिया निकला। हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी गई।
इंदरगढ़ में मां बिजासन सेवा समिति के बैनर तले आयोजित भगवती जागरण के बाद धार्मिक पोशाक में 108 मीटर लंबे लहरिए और ध्वज के साथ जुलूस निकालते भक्त।
गंगापुर सिटी में मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार रात्रि इंदरगढ़ भवन, जिला बूंदी, गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भगवती जागरण का आयोजन हुआ। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। बुधवार प्रातः 7:30 बजे श्रद्धालु जुलूस के रूप में माता रानी का 108 मीटर लंबा लहरिया और ध्वज हाथों में लेकर जयकारे लगाते हुए माता के भवन पहुंचे।
माता रानी को लहरिया ओढ़ाकर खीर, पुआ, पूरी, हलवा, चना सहित विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने देश और परिवार की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद भवन के पास माता रानी के दर्शनार्थ आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई।
प्रसादी वितरण में भक्त देवी चरण गर्ग, अशोक करौली, रघुनंदन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, वेद प्रकाश मंगल, सुनील गर्ग, दिनेश कुनकटा, सत्यनारायण पटवारी, दिनेश करणपुर, कैलाश चंद बाबा, राम अवतार महोली, मनसुख मेडी, आशीष पीलोदा, अनुराग गर्ग, राहुल अग्रवाल, हैप्पी मोबाइल, योगेश गर्ग, आकाश गर्ग, राजेंद्र गेरई, गजानंद गुप्ता, राकेश मीणा, दीपक सैनी, श्रीमती अर्चना देवी, ऋषभ देवी, बरसा देवी, सुश्री राखी गर्ग सहित यात्रियों ने सहयोग किया।
बुधवार प्रातः 10:00 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद यात्रियों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। 108 मीटर लंबे लहरिए और ध्वज के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।गंगापुर सिटी में मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार रात्रि इंदरगढ़ भवन, जिला बूंदी, गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भगवती जागरण का आयोजन हुआ। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। बुधवार प्रातः 7:30 बजे श्रद्धालु जुलूस के रूप में माता रानी का 108 मीटर लंबा लहरिया और ध्वज हाथों में लेकर जयकारे लगाते हुए माता के भवन पहुंचे।
माता रानी को लहरिया ओढ़ाकर खीर, पुआ, पूरी, हलवा, चना सहित विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने देश और परिवार की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद भवन के पास माता रानी के दर्शनार्थ आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई।
प्रसादी वितरण में भक्त देवी चरण गर्ग, अशोक करौली, रघुनंदन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, वेद प्रकाश मंगल, सुनील गर्ग, दिनेश कुनकटा, सत्यनारायण पटवारी, दिनेश करणपुर, कैलाश चंद बाबा, राम अवतार महोली, मनसुख मेडी, आशीष पीलोदा, अनुराग गर्ग, राहुल अग्रवाल, हैप्पी मोबाइल, योगेश गर्ग, आकाश गर्ग, राजेंद्र गेरई, गजानंद गुप्ता, राकेश मीणा, दीपक सैनी, श्रीमती अर्चना देवी, ऋषभ देवी, बरसा देवी, सुश्री राखी गर्ग सहित यात्रियों ने सहयोग किया।
बुधवार प्रातः 10:00 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद यात्रियों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। 108 मीटर लंबे लहरिए और ध्वज के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।