3 अक्टूबर से वर्धमान हॉस्पिटल में लगेगा लायंस क्लब गरिमा का निःशुल्क नेत्र शिविर
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब गरिमा का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 3 अक्टूबर से वर्धमान हॉस्पिटल में शुरू होगा। आठ वर्षों से जारी इस सेवा गतिविधि से अब तक 16 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की ओर से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 3 अक्टूबर 2026, शनिवार से वर्धमान हॉस्पिटल में शुरू होगा। इस वर्ष शिविर का आयोजन शनिवार एवं रविवार दोनों दिन वर्धमान हॉस्पिटल परिसर में किया जाएगा।
शिविर के आयोजन को लेकर लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की बैठक 25 सितंबर 2026 को मनस्वी निकुंज, चूली में क्लब अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
क्लब अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 3 अक्टूबर 2026, शनिवार से वर्धमान हॉस्पिटल में शुरू होगा। इस वर्ष शिविर शनिवार एवं रविवार दोनों दिन वर्धमान हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा।
पीएमजेएफ लायन आशीष शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब गरिमा पिछले 8 वर्षों से लगातार निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित कर रहा है। इस सेवा गतिविधि से अब तक 16,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
शिविर के मुख्य समन्वयक लायन मुकेश राजाराम मीना ने वर्धमान हॉस्पिटल के लायन मनोज जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सेवा कार्य के लिए वर्धमान हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क हॉस्पिटल परिसर एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में लायन डॉ. मनोज जैन एवं लायन मुकेश राजाराम मीना को जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविर के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए लायन शशिकांत शुक्ला, लायन विश्वनाथ गोयल, लायन सोमव्रत अग्रवाल, लायन शिवराज जांगिड़, लायन अतुल डंगायच एवं लायन सचिन बंसल को जिम्मेदारियां दी गईं।
क्लब सचिव लायन वीरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि लायंस क्लब गरिमा की ओर से स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर क्लब की प्रमुख सेवा गतिविधियों में शामिल है और पिछले 8 वर्षों में इसके माध्यम से 16,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।