चौथ का बरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को चाकू (छुरी) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तस्वीर में बाएं तरफ पुलिस थाने के बाहर खड़े थानाधिकारी और दाएं तरफ गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर नजर आ रहा है।
पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू (छुरी) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजय सिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर एवं श्री रामधन जाट आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में जिला हाजा में पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के थानाधिकारी श्री अजीत कुमार पु०नि० के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दौराने गश्त दिनांक 26.07.2026 को पावडेरा फाटक से केशव बस्ती जाने वाले रास्ते पर आरोपी परमेश्वर पुत्र स्व. श्री रामप्रसाद उर्फ हरिप्रसाद जाति बैरवा उम्र 19 साल निवासी खेड़ली थाना नगरफोर्ट जिला टोंक को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध धारदार हथियार एक चाकू (छुरी) बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वापसी पर प्रकरण संख्या 232/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। दर्ज मुकदमा संख्या 232/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी परमेश्वर पुत्र स्व. श्री रामप्रसाद उर्फ हरिप्रसाद जाति बैरवा उम्र 19 साल निवासी खेड़ली थाना नगरफोर्ट जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जप्त सामग्री के रूप में अवैध धारदार हथियार एक चाकू (छुरी) शामिल है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में श्री अजीत कुमार पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, श्री तेजसिंह स०उ०नि० पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, श्री बलराम कानि. 1429 पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा एवं श्री आशाराम कानि. 961 पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा की विशेष भूमिका रही।