तस्वीर में सलूम्बर के कन्या महाविद्यालय में छात्राएं मतदान जागरूकता की सामूहिक शपथ ले रही हैं।

नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला में बुधवार को भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय, सलूम्बर में मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. महेंद्र पाल सिंह सारंगदेवोत उपस्थित रहे। आयोजन डॉ. महेंद्र सिंह चुंडावत के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संध्या राठौड़, विक्रम मेघवाल एवं राखी उपाध्याय सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।

Tags: