लसाडिया के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक

लसाडिया के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Update: 2026-08-03 10:47 GMT

तस्वीर में लसाडिया के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर के गर्भ गृह में पंडित रमेश चंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हुए और पास में उपस्थित अधिकारी।

लसाडिया स्थित एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का अभिषेक श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ।

पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। अभिषेक पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अधिकारियों को प्रसाद वितरित किया गया।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम के अवसर पर लसाडिया तहसीलदार कान्तिचंद कोहली, विकास अधिकारी मांगू सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हीरालाल मेनारिया, सहायक सचिव मोगाराम मीणा, वरिष्ठ सहायक पारस मल खटीक, ललित चौधरी, कांति लाल कलाल, भू अभिलेख निरीक्षक सुरेश कुमार, विकास व्यास, कृषि विभाग के कृषिधिकारी गोपाल, बाल विकास सुपर वाइजर शकुंतला सहित ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही। वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुए रुद्राभिषेक और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags:    

Similar News