तस्वीर में आमेट के आरके स्कूल में गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैठे छात्र-परिजन और शिक्षक नजर आ रहे हैं।

आमेट। गांधी नगर कॉलोनी स्थित आरके स्कूल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आमेट इंग्लिश मीडियम में गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जयंती के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, गांधीजी बनो प्रतियोगिता और गांधीजी के जीवन पर आधारित फिल्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल हीना शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को गांधीजी के जीवन के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से धर्मचंद, सूरज जांगिड़, तुषार शर्मा, नगेंद्र सिंह, वंदना चौहान, नगमा बानु, कुसुम कंवर, प्रीति, पूजा, गीता, शांता, मूमल, दुर्गा, कंचन, सीमा और सुमन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक राजेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि, राजकुमारी शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। प्रधानाचार्य अनुभव शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

Tags: